जालौन पुलिस ने पकड़ा जिलाबदर की शर्तों का उल्लंघन करने वाला आरोपी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में जिलाबदर की शर्तों का उल्लंघन कर जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर पूर्व में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी।
कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी श्यामू पुत्र बसोरे को 30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जनपद जालौन की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। आदेश के अनुसार निर्धारित अवधि तक उसके जनपद में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। गुरुवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जिलाबदर किया गया आरोपी औरेखी पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

युवक ने बहनोई पर लगाया बहिन की पिटाई का आरोप

जालौन। बहनोई द्वारा बहिन की पिटाई करने एवं बीच बचाव करने पर छोटी बहिन के साथ भी गाली, गलौज किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी शिवानी ने पुलिस को बताया कि वह गांव में बड़े बहनोई के पास रहती है। शुक्रवार की दोपहर उसके छोटे बहनोई लोकेंद्र कुमार उसकी बड़ी बहिन कल्पना की पिटाई कर रहे थे। शोरगुल सुनकर जब वह बहिन को बचाने के लिए पहुंची तब भी वह नहीं माने। उल्टा उसके साथ भी गाली, गलौज करने लगे। जब गाली देने से रोका तो उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।