
Jalaun news today । जालौन नगर कोतवाली पुलिस ने एक बैट्री चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैट्री अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संदेह के आधर पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पूछतांछ में उसने बैट्री चोरी की बात कुबूल की साथ ही पुलिस ने निशानदेही पर चोरी गई बैट्री को भी बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी अशरफ खां ने पुलिस को बताया था कि 30 अगस्त की रात उसने अपना ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया था। ट्रैक्टर में उसने नई बैट्री डलवाई थी। रात में ही किसी व्यक्ति ने उसके ट्रैक्टर की बैट्री खोल ली और उसे चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बैट्री चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बैट्री चोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति लक्षमी जाटव को पकड़कर जब उससे पूछतांछ की तो उसने बैट्री चोरी की बात कुबूल कर ली। साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से चोरी गई बैट्री भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि बैट्री चोर को पकड़ा गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।





