जालौन पुलिस ने मारा जुए के फड़ पर छापा,कई जुआड़ी अरेस्ट,इतनी रकम बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर पुलिस ने हारजीत की बाजी लगा रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 30,060 रुपये बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि मोहल्ला नारोभास्कर स्थित नसीम की टंकी वाले बाड़े में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने एसआई शिवम सिंह सेंगर, कांस्टेबल बृजवीर, नीरज, जितेंद्र, हरिओम, विवेक, अजीत की पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिस के पहुंचते ही ुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 11 लोगों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिमनदुबे निवासी फहीम, आसिफ व हसीन, नारोभास्कर निवासी रेहान, असद, तारिक, श्याम सिंह व जितेंद्र, तोपखाना निवासी रईस, रापटगंज निवासी राशिद, हिरदेशाह निवासी आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से मालफड़ पर 26,400 रुपये व तलाशी के दौरान 3660 रुपये आरोपियों के पास से बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने ताश की दो गड्डी भी बरामद की हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।