रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । अलग अलग राज्यों में ऑनलाइन ठगी के मामले में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खाते का उपयोग किया जा रहा था। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर खाते की जांच की गई। जिसमें ठगी के रुपयों के लेन देन मामला सही पाए जाने पर आरोपी खाताधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसआई शिवम सिंह सेंगर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन ठगी की शिाकायतें दर्ज की गई थीं। ठगी की धनराशि जिस खाते में मंगवाई गई थी वह भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में खुले एक खाते में मंगवाई गई थी। जांच करने पर पता चला कि यह खाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी उत्तम सिंह का था। इस खाते में बिहार राज्य के पूर्णिया जिले के पूर्णिया पुलिस स्टेश में दर्ज एक मामले में 2000 रुपये निकाल लिए गए। लखीमपुर जिले के फरधान थाने में दर्ज एक मामले में यूपीआई कंपनी का एंपलाई बनकर 5000 रुपये निकाले गए। जम्मू कश्मीर के शेपिया जिले के केलर थाने में पंजीकृत एक मामले में 5000 की ऑनलाइन ठगी की गई। जम्मू कश्मीर के ही कुलग्राम जिले के देवसर थाने में दर्ज एक मामले में 10000 रुपयों की ठगी की गई। रत्नागिरी के रत्नागिरी थाने में दर्ज एक मामले में ऑनलाइन साइकिल बेचने के नाम पर 7000 रुपये की ठगी की गई। महाराष्ट्र राज्य के पिंपरी चिंचवाड थाने में दर्ज एक मामले में एक लिंक भेजकर खाते से 40000 रुपये निकाल लिए गए। मध्यप्रदेश के खंडवा में फोन पर परिचित बनकर खाते में रुपये ट्रांसफर कराए गए। यहां तक कि राजस्थान के जयपुर सिटी के ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज एक मामले में हॉस्पिटल में ऑनलाइन डॉक्टर का एपाइंटमेंट लेने के नाम पर 16000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पुलिस के अनुसार संदिग्ध खाते का उपयोग वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर अपराध, नौकरी के नाम पर ठगी, लालच, फिशिंग और एपीके फाइल स्कैम जैसे मामलों में धन के आवागमन के लिए किया जा रहा था। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि एसआई शिवम सिंह सेंगर की जांच के आधार पर खाताधारक उत्तम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बैंक को खाता फ्रीज कराने और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।








