रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर का प्रवेश द्वार कहे जाना वाला देवनगर चौराहा अतिक्रमण की चपेट में है। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहे पर सड़क पर हुआ अतिक्रमण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर लगी दुकानें व अवैध स्टैंड से यातायात को प्रभावित कर रहा है।
उरई जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर के देवनगर चौराहे से औरैया, कोंच, बाबई आदि मार्ग निकले हुए हैं। इसके साथ ही नगर में प्रवेश के लिए सड़क निकली है। पूरे दिन बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का निकलना होता है। इसके ही वाहनों का नगर में अंदर आने व जाने का क्रम लगा रहता है। नगर के सबसे व्यस्तम चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को लगाया गया है। इसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी सड़क पर अतिक्रमण कर फल आदि की दुकानें लगी हुई है। इसके साथ अवैध स्टैंड चल रहा है। सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। मुख्य सड़क पर अतिक्रमण होने की शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर समय पर की गई है। इसके बाद भी पुलिस ने सड़क जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। जिससे अतिक्रमण जस का तस बना हुआ है। एसडीएम विनय मौर्य ने बताया कि अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को हटवाया जाएगा।





