कैलिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक की बरामद,,

चोरी की मोटर साइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Orai / Jalaun news today । पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैलिया पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी तथा क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार निगम अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई कर रहे थे।
इसी दौरान थाना कैलिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 52/26 धारा 331(3), 305 बीएनएस से संबंधित चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त मजीद खां पुत्र उस्मान खां (35 वर्ष) निवासी ग्राम नरी थाना कैलिया को खैरी मोड़ ग्राम खैरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार निगम, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पाल सिंह, आरक्षी अनिल कुमार तथा आरक्षी अजय शर्मा शामिल रहे जिनकी तत्परता से पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मजीद खां का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध थाना कैलिया में मारपीट, पॉक्सो एक्ट, एससी, एसटी एक्ट तथा चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना कोंच में आम्र्स एक्ट के तहत भी उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है।

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करें : 9415795867,,8840345105