भागवत कथा में कथा व्यास ने सुनाई ये सुंदर कहानी ,,

Katha Vyas narrated this beautiful story in Bhagwat Katha,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला रावतान में श्रीशिवदुर्गा मंदिर पर आयोजित भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन में चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया गया। इस दौरान भक्तों ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की जयकारे लगाए।
श्रीकृष्ण जन्म की कथा कहते हुए कथा व्यास आचार्य पुरूषोत्तम शरण महाराज ने कहा कि भगवान के धरती पर आने का भी निश्चित कारण होता है। जब पृथ्वी लोक पर पाप बढ़ जाते हैं तब भगवान धर्म और धरती की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं। कृष्ण ऐसे देव है जो भक्त के हृदय में और विरोधी की बुद्धि में बसते हैं। सिर्फ धर्म की रक्षा के लिए विचरण करते रहते है। कहा कि जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। यहां पर जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के साथ पूरे पांडाल में मौजूद श्रृद्धालु जयकारे लगाने लगे। कथा व्यास ने श्रृद्धालुओं के गोपालन की महिमा से भी अवगत कराया और पांडाल में मौजूद भक्तों से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने घरों पर गोपालन अवश्य करें और उनकी सेवा करें। इस मौके पर परीक्षित नारायण सिंह यादव, मुन्नी देवी, मुक्ति यादव, राजकुमार यादव, राजनारायण सिंह, अनुज नारायण सिंह कोमल सिंह, बलवीर सिंह, बृजमोहन, कैलाशचंद्र, संतोष सिंह, शिवबालक, राजासिंह, अशोक, कन्हैयालाल, शिवध्यान, हरनाथ सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर आयोजित भागवत कथा सप्ताह में भागवताचार्य पंडित राजेश द्विवेदी ने पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। भागवत कथा को सुनकर भक्तों ने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। इस मौके पर पारीक्षित पंडित हृदेश नारायण मिश्रा, महावीर सिंह गौर, सत्यम बाजपेई, रिंकू गुप्ता, विनय तिवारी, राजेश वर्मा, माधव, जसवंत, निखिल सेंगर, अवधेश कुमार, राधा, मोहिनी, विनीता आदि मौजूद रही।

Leave a Comment