कोटेदार पर लगा महिलाओं समेत अन्य पर मारपीट का आरोप, यह बताई गई वजह,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान कोटेदार ने बेटे व चार पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर दो महिलाओं समेत बेटियों को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी अन्नपूर्णा देवी पत्नी मुहर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने नाला का निर्माण चल रहा हैं। रविवार को उनके दरवाजे के सामने काम चल रहा था। वह नाला निर्माण करा रही थी तभी शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाले कोटेदार अविनाश कुमार, उनका बेटा रोहित अपने साथी अखिल व तीन चार अज्ञात लोगों के साथ उसके दरवाजे पर लाठी डंडे लेकर आ गए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने बाहर आकर गाली देने से मना किया तो सभी लोगों ने लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। बचाने आई जेठानी रेखा देवी और बेटियों की भी पिटाई की जिसमें सभी को चोटें आई हैं। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी मर्यादा भी भंग हुई है। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोगों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सकीय जांच कराकर तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

लापरवाही से चला रहा था वाहन,पुलिस से भिड़ा, हुई ये कार्यवाही

जालौन। सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए और पुलिस के रोकने पर भागने का प्रयास करते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम तड़वा निवासी राजेन्द्र सिंह सोमवार की सुबह सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए निकल रहा था। जब पुलिस ने युवक को रोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।