रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक व्यक्ति को उधार दिए रुपये वापस लेने गए पिता के लापता होने की सूचना बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा निवासी प्रिंस भास्कर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कमल सिंह ने एक व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। बुधवार की उस व्यक्ति ने पिता को रुपये वापस देने के लिए कोंच चौराहा जालौन बुलाया था। वह पिता के साथ जालौन आया था। लेकिन रुपये न मिलने पर पिता ने कहा कि वह घर लौट जाए शाम तक वह वापस घर आ जाएंगे। इसके बाद वह वापस चितौरा चला गया। लेकिन शाम तक जब पिता घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों, परिचितों और सगे संबंधियों के यहां जानकारी करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। बेटे ने पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कमल सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
देशी शराब के साथ एक अरेस्ट,इतने क्वार्टर बरामद
जालौन। अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहे 25 क्वार्टर सहित एक व्यक्ति को छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि ग्राम लहरउवा मोड़ के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति दमां निवासी जगदीश को रोककर जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 25 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।






