बिस्किट दिलाने के बहाने वहसी ने लूट ली मासूम की अस्मत,पुलिस ने किया कामांध को अरेस्ट

आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को उस बहसी दरिंदे को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जिसने एक मासूम बच्ची के साथ बिस्किट दिलाने का लालच देकर उसकी अस्मत को तार तार कर दिया था । पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है।

बिस्किट दिलाने के बहाने बुला लूट ली थी अस्मत

पुलिस के अनुसार ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दीप तहरीर में बताया था कि उसकी 7 वर्षीय बहन को वहीं पड़ोस में रहने वाले बचपन बर्षीय मोहम्मद शकील ने बिस्किट देने के बहाने अपने पास बुलाया था बिस्कुट के लालच में बच्ची उसके पास चली गई थी। आरोप है कि कामांध वहसी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जब मासूम के साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि आज प्रेरणा स्थल पार्क गेट नम्बर दो के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त शकील पुराना तोपखाना बरी रोड सत्यघट बालागंज का रहने वाला है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।