जालौन में अवैध गांजा के साथ एक अरेस्ट,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन चौकी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 1.340 किग्रा गांजा व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी को सूचना मिली कि लौना रोड पर गाय मंदिर के पास एक युवक गांजा बेचने के फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भवानीराम निवासी संदिग्ध युवक मोहित कुशवाहा को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने युवक के पास मौजूद पॉलीथीन से 1.340 किग्रा सूखा गांजा व मोबाइल फोन बरामद किया। जब पुलिस ने युवक से पूछतांछ की तो उसने बताया कि वह गांजा बेचने के लि ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

किशोरी को भगा ले जाने वाला अरेस्ट,गर्भवती निकली पीड़िता,

जालौन। युवक द्वारा लगभग 10 दिन पूर्व किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। युवती के बरामद होने पर मेडिकल जांच में युवती गर्भवती निकली। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लगभग 10 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ओम सेंगर अपने साथ भगा ले गया था। किशोरी के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने तीन दिन बाद दोनों को बरामद कर लिया था। युवती की मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने और उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।