जालौन के इस मुहल्ले के लोगों ने की कुएं के सौंदर्यीकरण कराने की मांग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Jalaun news today। जालौन में मोहल्ला सहावनाका स्थित प्राचीन सामुदायिक कुएं के सौंदर्यीकरण और मरम्मत कराने की मांग मोहल्लेवासी ने की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह कुआं वर्षों पुरानी सामाजिक और ऐतिहासिक धरोहर है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है और इसे संरक्षण की आवश्यकता है।
मोहल्ला दलालनपुरा निवासी जितेंद्र, बहादुर सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ला सहावनाका में प्राचीन सामुदायिक कुआं लंबे समय से क्षेत्र की पहचान रहा है। समय के साथ इसकी हालत खराब होती चली गई है और अब इसके सौंदर्यीकरण तथा मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बताया कि नगर क्षेत्र के अधिकांश पुराने कुओं का सौंदर्यीकरण कराया जा चुका है, जिससे उनकी उपयोगिता और सुंदरता दोनों बढ़ी हैं। लेकिन यह प्राचीन कुआं अभी तक इस योजना से वंचित है। आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार सभासद से भी कहा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा कुएं का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और उसकी साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाए। इससे न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर संरक्षित होगी, बल्कि मोहल्ले के लोग भी इस प्राचीन कुएं के जल का उपयोग कर सकेंगे।