मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने से मना करने पर मारपीट,,, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने से मना करने पर गांव के युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी ब्रह्मजीत ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही दो युवक उसके दरवाजे के बाहर खड़े थे। दरवाजे के बाहर खड़े होकर दोनों युवक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। जिसकी आवाज अंदर तक आ रही थी। आवाज सुनकर वह बाहर आया और दोनों युवकों के घर के दरवाजे पर अश्लील वीडियो देखने से मना किया। इस बात से नाराज होकर उन दोनों ने गाली, गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आई मां के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं आइंदा रोकने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment