जालौन में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी,, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Oplus_131072

Jalaun news today ।जालौन में कोचिंग जा रही छात्रा को रास्ते में रोककर उसके साथ अश्लील हरकतें करने एवं विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बीती चार अगस्त की शाम घर से कोचिंग जा रही थी। तभी रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी युवक अभिकुमार व उसके एक अज्ञात साथी उनकी बेटी को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। जब बेटी उनकी हरकतों का विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग बेटी को बचाने के लिए आए तो दोनों शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। डर की वजह से बेटी ने कुछ दिनों तक इसकी जानकारी नहीं दी। अभी तक बेटी ने इस घटना के बारे में बताय तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने आए हैं। पीड़ित की पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एसएसआई संजय कुमार यति ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जहां उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।