रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन के एन.एस.टी. स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा अनामिका नगाइच ने हाईस्कूल (दसवीं) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।अनामिका ने गणित विषय में शत-प्रतिशत 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेजी में 99 अंक हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर गर्व जताते हुए अनामिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अनामिका की माता का नाम सिया देवी तथा पिता का नाम संदीप कुमार है।
अनामिका का सपना सिविल सेवा में जाकर देश की प्रगति में योगदान देना है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर हैं।






