वायलेंट द म्यूजिकल बैंड एवं इंडियन आइडल के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
बहराइच। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी के तत्वावधान में 14 दिवसीय राम लीला महोत्सव का मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।22 सितम्बर से शुरू हुए महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंडियन आइडल के कलाकार कुलदीप सिंह चौहान ने भक्ति,बॉलीवुड गीत संगीत से जलवा बिखेरा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने की। मंगलवार देर शाम राम लीला महोत्सव समापन कार्यक्रम के अंतर्गत वायलेंट द म्यूजिकल बैंड द्वारा शहर के घन्टाघर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में इंडियन आइडल के चर्चित कलाकार कुलदीप सिंह चौहान सहित अन्य कलाकरों ने भक्ति गीत संगीत से कार्यक्रम में समा बांधा।श्रोताओ ने देर रात तक गीत संगीत का लुत्फ उठाया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 14 दिवसीय राम लीला महोत्सव का समापन हो गया।कार्यक्रम में राम लीला महोत्सव में योगदान देने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह,कमेटी अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार,जिला प्रचारक अजय,विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय,संतोष अग्रवाल,जितेन्द्र अग्रवाल,राहुल रॉय, कमल शेखर गुप्ता,राकेश मित्तल,राज कमल गुप्ता,देवकुमार रस्तोगी,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,नन्हे लाल लोधी,विनय जैन,सुरेश गुप्ता,आनंद गुप्ता, के के सक्सेना,अंशुमान यज्ञसैनी,सुशील कुमार,एस पी मिश्रा,पुष्प नाथ तिवारी,मनोज मिर्ची,अजय सिंह,मनोज गुप्ता,वासु साहू,राहुल दीक्षित,के के मिश्रा,अशोक सैनी,सिद्धार्थ सिंह,हर्षित राज श्रीवास्तव,जगदम्बा सोनी,निशा शर्मा,एकता जायसवाल सहित अन्य राम भक्त मौजूद रहे।







1 thought on “सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राम लीला महोत्सव का हुआ समापन”
I completely agree with what you said. Knowing how to handle
money wisely is a skill more people should take seriously.
Bookmarked for later!