लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सर्दियों में उन रूटों पर भी बस चलाएगा जहां पर शीत ऋतु के चलते ट्रेन है निरस्त हो जाती हैं इसके अलावा वहां भी रोडवेज की बसें मिलेंगी जहां पर ट्रेनें निरस्त हो जाएंगी। इस बात के आदेश शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने जारी कर दिए हैं। Download our app on playstore:;uttampukarnews
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221216_223514-3-1024x334.jpg)
उल्लेखनीय है कि सर्दियों में कई कई जगहों पर ज्यादा कोहरा व अन्य वजह से ट्रेनें निरस्त हो जाती हैं और इसके बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार यात्री ट्रेन निरस्त होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना ना करें इसको लेकर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने इंतजाम करना शुरू कर दिया है।
यह आदेश किये जारी
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221217_134949-608x1024.jpg)
एमडी परिवहन ने आज समस्त प्रधान प्रबंधक संचालन क्षेत्रीय अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि यात्रियों की उपलब्धता का आकलन करने के उपरांत आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराएं तथा किसी भी दशा में यात्रियों को बसों की कमी ना हो एमडी परिवहन ने आदेश जारी किया कि यात्रियों को किसी भी कठिनाई का सामना ना करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए।