दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी और सास की हत्या ससुर घायल,,यूपी के इस जनपद में हुई घटना

UP News Today । उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से आज एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र में ससुराल पहुंचे युवक ने खूनी खेल खेलते हुए अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी और ससुर को भी घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया गया जहां से उन्हें वाराणसी रिफर कर दिया गया है। इस घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के सिंघाचौर थाना क्षेत्र का रहने वाले अमित कुमार गुप्ता की शादी नगरा थाना क्षेत्र के बछई पुर गांव की रहने वाली प्रीति के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रीति इन दिनों अपने मायके में रह रही थी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते कल अमित अपनी ससुराल आया हुआ था और यहां पर उसका किसी बात को लेकर पत्नी प्रीति से विवाद हो गया। इस पर वह आग बबूला हो गया और पत्नी को पीटने लगा । बताया जा रहा है की बेटी को बचाने के लिए प्रीति के मां-बाप भी आए इस पर उसने चाकू से प्रीति और उसके मां-बाप पर भी हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में प्रीति और उसकी मां कौशल्या की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ससुर बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां से उन्हें वाराणसी रिफर पर कर दिया गया।

एसएसपी ने मीडिया को दी यह जानकारी

बलिया जनपद में हुई इस घटना के संबंध में एसएसपी ओमवीर सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि युवक द्वारा अपनी पत्नी सास और ससुर पर हमला किया गया था जिसमें पत्नी और सास की मौत हो गई है जबकि ससुर को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगाई गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने जारी किया बयान