लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में हुई घटना

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात व्यक्ति ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर सी सबौली के रहने वाले संदीप सिंह एक सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करते थे। बीती देर रात संदीप सिंह अपने घर पर थे उसी समय उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। मृतक के भाई प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि नशे की हालत में उनके भाई ने गोली मार ली। उन्हें ट्रामा सेंटर ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक चली गोली से क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस का कहना है कि मृतक निजी सुरक्षा संस्था श्री राम सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे उनके परिवार में पत्नी एवं दो पुत्रियां हैं। मौके पर मृतक की पत्नी बच्चे तथा अन्य परिवारजन मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच करने में जुटी हुई है।






