जालौन क्षेत्र में आई आँधी से हुआ बिजली विभाग को ये नुकसान, आपूर्ति बहाल किये जा रहे प्रयास

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गुरुवार की रात आईं आंधी के कारण बिजली विभाग को नुकसान हुआ। आंधी आने के कारण नगर में 18 पोल टूट गये हैं और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग एक सैकड़ा पोल और पेड़ों के गिरने से तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। पोल व तार टूटने के कारण नगर समेत 35 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हैं। नगर की आपूर्ति 19 घंटे में बहाल हो गयी जबकि ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति को बहाल करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
लगातार तापमान बढ़ने के कारण गर्मी से जनता कराह रही थी। गुरुवार की रात करीब 11 बजे अचानक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। आंधी व पानी आने के बाद तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। आंधी आने के नगर व ग्रामीण की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। आंधी आने के कारण जगह जगह पेड़ उखड़ गये तथा टूट गए जिससे बिजली के पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए।

आंधी आने से सैकड़ों पेड़ों के गिरने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी आने व पेड़ गिरने के कारण नगर क्षेत्र में 18 पोल टूट गए। आंधी आने के कारण क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल व तार के कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुरुवार की रात साढ़े 11 बजे से शुक्रवार की शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से जलापूर्ति भी ठप हो गई। इसके बाद भी आना जाना लगा रहा है। आंधी के कुसमरा, हरकौती, कामांक्षा व विश्व बैंक फीडर के 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई थी। समाचार लिखे जाने तक लगभग गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी। अवर अभियंता नवीन कुमार कंजोलिया ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण तार क्षतिग्रस्त हो गये हैं। युद्धस्तर पर कर्मचारी काम करके बिजली आपूर्ति बहाल कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।