एसपी औरैया चारु निगम के साथ हो गई लूट,, सूचना पर ,,,मौके पर पहुँची पुलिस टीम,,फिर,,जानिए क्या है मामला

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की कप्तान चारु निगम ने आज जनपदीय पुलिस की सतर्कता व रिस्पांस टाइम को चेक करने के लिये जिले में एक अनूठा प्रयोग किया । उन्होंने स्वयं को सरिता चौहान बताते हुए भेष बदलकर 2 पहिया वाहन पर बैठकर जाते समय प्लास्टिक सिटी के आस-पास सुनसान रोड पर स्वयं के साथ तमंचे के बल पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झूठी लूट की घटना कारित होने की सूचना कंट्रोल रूम व डायल 112 को दी गयी।

घटना की जानकारी कंट्रोल रूम देती एसपी औरैया चारु निगम

जिसमे जनपदीय पुलिस द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

देखिये: घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को देती एसपी चारु निगम

लूट की सूचना पर मौके पर पहुँचा पुलिस बल अपने ही जिले की पुलिस मुखिया को पहचान नही पाया तथा उन्हे पीडित समझकर घटना के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी। महिला के साथ लूट की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और लूट की शिकार पीड़िता से पूंछतांछ की और घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इसके कुछ समय बाद जब पुलिसकर्मियों को पता चला कि जो लूट की सूचना दी गई वो कोई और नहीं उनकी पुलिस अधीक्षक चारु निगम हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस का रिस्पांस संतोषजनक था तथा एसपी औरैया चारु निगम द्वारा जिले में कार्यरत पुलिसकर्मियों को कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Leave a Comment