युवक ने पत्नी व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप,,यह बताई बजह,,जांच में जुटी पुलिस

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पति ने रुपयों के लेन देन को लेकर पत्नी व ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी वाहिद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसके साथ विवाद करते रहते हैं। मंगलवार की सुबह पत्नी अपने दो भाइयों के साथ उसके घर आ धमकी और रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद करने लगी। जब उसने बताया कि वह गरीब व्यक्ति है तो उनकी रुपयों की मांग को कैसे पूरा करेगा। इससे नाराज होकर पत्नी व उसके भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट की। जिसमें उसे चोटें आई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसको लेकर कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment