सूने घर से चोरों ने उड़ाए कीमती जेवर व नगदी,,मामला दर्ज,, तलाश में जुटी पुलिस

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के एक सूने घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर के साथ 15 हजार रुपये नकद उड़ाए। पीड़ित बेवा महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घुआताल निवासी गिरिजा वर्मा बेवा सुरेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थी। बेटा दिल्ली में रहकर काम करता है। बीती 16 जुलाई को वह अपने बेटे और पुत्रवधू से मिलने के लिए घर में ताला डालकर दिल्ली गई थी। कुछ दिनों तक उन्हें वहीं रूकना पड़ा। बीती 11 सितंबर को वह दिल्ली से वापस लौटी। घर पहुंचकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा था। देखने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी तीन सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायल और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मोहल्ले के लोगों से पता लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित महिला ने चोरी गए वसामान को बरामद कराने की गुहार कोतवाली पुलिस से लगाई है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment