विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा आयोजित हुआ रामोत्सव,,,की ये अपील

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभू श्रीराम की आरती की गई और मर्यादा पुरूषोत्तम के जीवन के प्रेरणा लेने की अपील की गई।
नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद गजेंद्र सिंह ने कहा कि रामोत्सव कार्यक्रम समय की आवश्यकता है। अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। प्रभू श्रीराम का पूरा जीवन प्रेरणाप्रद है। उनके मार्ग का अनुसरण कर व्यक्ति जीवन में कभी गलत कर ही नहीं सकता है। अपने घरों पर भी बच्चों से प्रभू श्रीराम के जीवन के बारे में चर्चा करें और उन्हें पाश्चात्य संस्कृति को छोड़कर भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन जीना सिखाएं। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रभू श्रीराम की आरती गाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार बाल्मीकि ने की।

इस मौके पर प्रांत सहमंत्री अभिनव, अवधेश, जिला अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा व जिला मंत्री आचार्य तेजस, नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, साकेत, रमाकांत, आशीष द्विवेदी, प्रखंड अध्यक्ष कल्लू चौहान, नगर संयोजक बजरंगर दल मानवेंद्र परिहार, निशांत अवस्थी, अनूप कुशवाहा, अनिल मिश्र, ब्रजेश महाराज, प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल, अभय सिंह राजावत, प्रदीप सक्सेना, कुंवर यादव, अनूप सेंगर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment