जालौन के इस गांव में 100 वर्ष से अधिक समय से जारी है ये परम्परा,, इस बार भी मनाया गया पर्व,ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में 100 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार डोल-गिलास पर्व मनाया गया। डीजे की धुनों और डोल-गिलास के साथ ग्रामीणों ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में राम जानकी मंदिर में स्थापित प्रभु श्रीराम, माता सीता और भक्त हनुमान की प्रतिमा को पालकी में रखकर लोहिया पुल पर उन्हें स्नान कराने की परंपरा लगभग 100 वर्ष से अधिक पुरानी है। इस परंपरा को डोल गिलास कहा जाता है। एकादशी के मौके पर मूर्तियों को पालकी में रखकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक लोहिया पुल पर ले जाया गया।

डीजे की धुनों पर भक्त डाले गिलास को लेकर आगे बढ़े। यात्रा का गांव में जगह जगह फूल वर्षाकर स्वागत किया गया। श्रीश्री 108 महंत मनोज दासजी की गुवाई में विधि विधान से तीनों मूर्तियों को स्नान कराया गया। भक्तों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर रवि जादौन, आर्यन ठाकुर, शिवम तिवारी, रविंद्र पाल, कंचन तिवारी, ऋषि गुप्ता, आसाराम प्रजापति, पप्पू गुप्ता, प्रिंस कुशवाहा, अर्पित तिवारी, लाल ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, शिवाजी तिवारी, अमित श्रीवास्तव आदि रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह, सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र कुमार, सौरभ आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105