अवैध टेम्पो ऑटो रिक्शा से परेशान बस संचालको ने सौंपा जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । राज्य मार्ग पर टैंपो एवं ऑटो रिक्शा चालक अवैध रूप से सवारियों को ढोने का काम कर रहे हैं। जिसके चलते बस संचालकों को नुकसान हो रहा है। न्यू बुंदेलखंड बस ऑपरेटर वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर टैंपो व ऑटो के अवैध संचालन को बंद कराने की मांग की है।
न्यू बुंदेलखंड बस ऑपरेटर वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एसोसिएशन के अध्यक्ष मुन्ना सिंह के नेतृत्व में बस संचालकों ने ज्चाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को ज्ञापन देकर बताया कि वह स्थायी सवारी गाड़ी बसों के परमिट धारक हैं। नियमानुसार उरई से शेरगढ़ घाट (औरैया) वाया जालौन व उरई से जगम्मनपुर बसों का नियमित संचालन करते हैं। शासन के निर्देशानुसार प्रतिमाह यात्री कर जमा करते हैं। वह सरकार को टैक्स देकर बसों का संचालन कर रहे हैं। दूसरी ओर राज्य मार्गों पर नियमों की अनदेखी कर ऑटो व टैंपो का अवैध रूप से संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री की रोक के बाद भी नगर में देवनगर चौराहे पर टैंपो, ऑटो रिक्शा स्टैंड अवैध ढंग से चल रहा है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र व आसपास 15 किमी के अंदर सवारियों को लाने ले जाने की अनुमति के परमिट की आड़ में 30-40 किमी दूर सवारियों को लाने व ले जाने का काम कर रहे हैं। बस स्टॉफ द्वारा मना करने पर लड़ने-झगड़ने पर अमादा रहते हैं। जिससे बसों के संचालन में नुकसान हो रहा है। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से नगर में देवनगर चौराहे चल रहे अवैध ऑटो स्टैंड व अवैध ऑटो के संचालन पर रोक लगवाने की मांग की है। इस मौके पर प्रताप सिंह, रज्जू महाराज, अरुण कुमार तिवारी, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार गुप्ता, शिशुपाल, शैलेंद्र यादव, गोविंद सिंह यादव, विवेक यादव, संतोष कुमार, सैय्यद सरवर अली आदि रहे।

जालौन कोतवाली पुलिस ने पकड़ा वांछित वारंटी

जालौन। विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित वारंटी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी समीर विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में हैं। सूचना मिलते ही एसआई अमर सिंह मौके पर पहुंचे और वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।