जालौन क्षेत्र में दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत तीन घायल एक कि मौत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में हुई बाइकों की आमने सामने भिडंत में तीन लोग घायल हुए। एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
गुरूवार की देर रात नगर के चुंगी नंबर चार के पास मुसमरिया निवासी सोनू खान, मुस्कान पत्नी समीर और समीर पुत्र रफीक रात करीब साढ़े 12 बजे मुसमरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक जालौन की ओर जा रहा था। चुंगी नंबर चार के पास दोनों बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार सोनू खान, मुस्कान और समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।