रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में चारा काटने की मशीन की रात में मोटर चोरी होने की शिकायत पीड़ित पशुपालक ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी किसान वियज कुमार शाक्यवार ने पुलिस को बताया कि उसके पास पशु हैं। पशुओं को चारा देेने के लिए वह कुटिया वाली मशीन लगाए है। मशीन को चलाने के लिए तीन हॉर्स पॉवर की मोटर मशीन में लगी थी। शनिवार की शाम पशुबाड़े में पशुओं को चारा देकर वह घर आ गया। तभी रात में किसी समय अज्ञात चोर पशुबाड़े में घुस गए। चोरों ने पशुबाड़े में रखी मोटर खोल ली और उसे चोरी कर ले गए। सुबह जब वह पशुबाड़े में पहुंचा तो उसे मोटर चोरी होने की जानकारी हुई। काफी तलाश करने के बाद भी मोटर का कहीं पता नहीं चला। पशु पालक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक व्यक्त करते हुए उसकी मोटर बरामद कराने की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





