रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के एक गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर की है। ग्रामीणों ने गांव में अवैध कब्जों को हटवाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी श्यामप्रकाश पाराशर, आनंद कुमार, उदय गुर्जर, अनुराग, पुष्वपेंद्र, बादशाह, अवधेश गुर्जर, भरत पाराशर आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो गए हैं। गांव के तालाब और परती भूमि पर लोगों ने अपने कच्चे पक्के निर्माण कर लिए हैं। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि गांव में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों की जांच कराई जाए और अवैध कब्जों को हटवाया जाए। इसके स्थान पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए खेल का मैदान, वाचनालय, लाइब्रेरी, विवाहघर आदि का निर्माण करा दिया जाए तो लेागों को सुविधा होगी।






