जालौन क्षेत्र में विश्वकर्मा सेवा समिति ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा मंदिर व शंकरजी विश्वकर्मा मंदिर पर अखंड रामायण पाठ और पूजा अर्चना की गई।
विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला घुआताल स्थित शंकरजी विश्वकर्मा मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद हवन-पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान का स्मरण किया। इसके अलावा मोहल्ला चिमनदुबे स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव मनाया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन कर फूल-माला और पूजन सामग्री अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन में भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन-पूजन संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं और अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जयंती के अवसर पर मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा की आराधना में जुटे रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रशेखर, कमलेश, विमल, अशोक, सुरेंद्रपाल, कौशलेंद्र, सतीश, दीपेश, अमित, शुभांशु, सियाराम, रूपनारायण आदि ने सहयोग किया।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105