निगोहां के भगवनापुर में पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित

Lucknow news today। निगोहां क्षेत्र के भगवानपुर में सोमवार को पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में “समान हक, समान अवसर, मजबूत समाज” और “शिक्षित पसमांदा, सशक्त पसमांदा, मजबूत भारत” जैसे नारों के साथ पिछड़े-दलित मुसलमानों के अधिकारों और सामाजिक हिस्सेदारी को लेकर आवाज उठाई गई। लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और बहराइच समेत कई जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईनी रहे। सम्मेलन का आयोजन मंडल मीडिया प्रभारी मो. आरिफ मंसूरी व जिला मंडल मीडिया प्रभारी मो. इश्तियाक उर्फ शेर खान के नेतृत्व में किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सबीहा सुल्ताना, शेख सलाहुद्दीन, ताहिर मंसूरी, शहजाद कुरैशी, मो. आफाक, सना परवीन और आमीर मंसूरी ने पसमांदा समाज के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे उठाए। वक्ताओं ने कहा कि समाज की बड़ी आबादी होने के बावजूद पसमांदा वर्ग को अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा और रोजगार को समाज की तरक्की का प्रमुख आधार बताया।मुख्य अतिथि अनीस मंसूरी ने कहा कि पसमांदा समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री शेख सलाहुद्दीन, प्रदेश सचिव अबू बकर इदरीसी, समाजसेवी शहजाद कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सबीहा सुल्ताना, प्रदेश संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी, प्रदेश महामंत्री मो. ताहिर मंसूरी, रायबरेली जिलाध्यक्ष मो. इसराईल, मो. तारिक अंसारी, साहिर मंसूरी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शुक्ला, अब्दुल्लाह, मो. इब्राहिम, मो. ताहिर, मेराज, इमरान, इरफान, सलमान, असगर अली इदरीसी, हयात मंसूरी, शमीम, शकील समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




