Pilibhit news today । उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीलीभीत जनपद के माधव टांडा क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति को पहले नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया बाद में उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकली। पत्नी को भागते देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।
20 साल पहले की थी लव मैरिज
मीडिया रिपोर्ट से मेरी जानकारी के अनुसार पीलीभीत जनपद के माधव टांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव के रहने वाले उमाशंकर ने 20 साल पहले ममता नामक महिला से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि दोनों के एक 12 साल की बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता का एक अन्य युवक के साथ अफेयर हो गया और इसी के चलते उसने उमाशंकर को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले तो बेहोश किया और बाद में उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की घटना को अंजाम देने के बाद ममता मौके से भाग रही थी तभी गांव वालों ने उसे ऐसे भागते देख पकड़ लिया और जब उससे पूरी बात पूछी तो सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई और लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
2024 में गुजरात काम करने गया था उमाशंकर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2024 में ममता का पति उमाशंकर गुजरात में काम करने के लिए गया था जहां पर उमाशंकर की तबीयत खराब होने पर ममता भी वहां पहुंच गई थी और इसी दौरान ममता के पड़ोस में रहने वाले नकुल भावेश नामक व्यक्ति के साथ में प्रेम संबंध हो गए थे। चर्चा तो यह भी है कि दोनों ने वहीं पर शादी भी कर ली थी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था और इसी से गुस्साई ममता ने अपने पति की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
पुलिस ने कही यह बात
इस घटना के संबंध में माधव टांडा थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।





