महिला ने पति पर लगाया गाली गलौज व मारपीट का आरोप,,पुलिस ने की आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में पत्नी के साथ गाली, गलौज कर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में की है। पुलिस ने आरेपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी राजरानी ने पुलिस को बताया कि उनके पति उमाशंकर घर में विवाद करते हैं। किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ झगड़े का बहाना ढूंढते हैं। घर में रोज रोज के झगड़े से माहौल खराब हो रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह समझने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह पति अकारण ही गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

महिला ने पति व उसके भाई पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। पति व उसके भाई ने मिलकर महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी रामकांति ने पुलिस को बताया कि उनके पति अशोक कुमार व देवर सुनील आए दिन उसके साथ विवाद करते रहते हैं। जिसके चलते वह परेशान रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबही वह घर के काम कर रही थी। तभी देवर सुनील वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने रोकने की कोशिश की तो पति व देवर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment