चेहल्लुम पर न बंद हो पूरे नगर की बिजली,, डीएम को पत्र लिखकर की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में चेहल्लुम के अवसर पर पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने की परंपरा में बदलाव को लेकर नगर निवासी ने डीएम को शिकायती पत्र भ्ंोजकर पर्व के दौरान केवल जुलूस मार्ग अथवा संबंधित फीडर की ही विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करने और शेष नगर में बिजली आपूर्ति जारी रखने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि चेहल्लुम के पर्व पर तीन अगस्त की रात और चार अगस्त को दिन में ताजियों को निकाला जाएगा। पूर्व वर्षों में इस दौरान पर रात और दिन में जुलूस निकलने के दौरान कई घंटों तक पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती रही है। अभी उमस भरी भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं, छोटे बच्चे, मरीज, विद्यार्थी और व्यापारी घंटों बिजली न मिलने से परेशान हो जाते हैं। घरों में रखे इंवर्टर तक जबाव दे जाते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से केवल उसी मार्ग या फीडर की बिजली सीमित समय के लिए बंद की जाए, जहां से चेहल्लुम का जुलूस गुजर रहा हो। जुलूस निकलने के बाद बिजली सुचारू कर दी जाए। इससे सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी और आम जनता को राहत मिलेगी। इस दौरान पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बाधित करना जनहित में उचित नहीं है।