रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की महिला सदस्यों ने नटराज टाकीज परिसर में सावन पर्व सावन की हरियाली और पारंपरिक रंगों के बीच मनाया। महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसके साथ ही झूला झूलकर सावन के गीत गाए और एक-दूसरे को सावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
सावन पर्व के अवसर पर महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, गुब्बारा फोड़ो, चूड़ी पहनाओ, बिंदी लगाओ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं कराई गईं। म्यूजिकल चेयर में संगीत बंद होते ही कुर्सी पाने के लिए महिलाओं में खूब उत्साह नजर आया। वहीं अंताक्षरी प्रतियोगिता में सावन और पुराने फिल्मी गीतों को लेकर महिलाओं ने अपनी याददाश्त और गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाती महिलाओं की हंसी और तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा। खेलों के बीच महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों के साथ झूला झूलने का भी आनंद लिया। झूले पर बैठकर महिलाओं ने कजरी और सावन के गीत गाए और एक-दूसरे को सावन की बधाई दी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और सावन की परंपरा की खूबसूरत झलक पेश की। इस मौके पर महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता, सहसंयोजिका साधना श्रीवास्तव अनीता माहेश्वरी, राजकुमारी गुप्ता, कंचन अग्रवाल, अंजू श्रीवास्तव, उमा गुप्ता, रेखा गुप्ता, सिंधुजा श्रीवास्तव, करुणा अग्रवाल, रश्मि विश्नोई, सुनीता, रेनू द्विवेदी, ज्योति पुरवार, अपराजिता आदि रहीं।









