रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन जनपद के कुठौंद थाना पुलिस ने चोरी की बाबूल की लकड़ी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 18 से 20 कुंतल बाबूल की लकड़ी, एक पिकअप वाहन तथा एक आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे शंकरपुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ सनगढ़ से बघावली जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुरा गांव के पास अशोक पोरवाल के ट्यूबवेल के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें चोरी की बाबूल की लकड़ी बरामद हुई।

पूछताछ के बाद पुलिस ने अमित कुमार पुत्र माताप्रसाद दोहरे निवासी चकजगदेवपुर, उरई, इमरान पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी मोहल्ला चिमनदुवे, जालौन तथा शेख मोहम्मद उर्फ सोनू पुत्र सलामत खां निवासी धनौरा कलां, जालौन को गिरफ्तार किया।

बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। वहीं शेख मोहम्मद उर्फ सोनू के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले। इस मामले में कुठौंद थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे: शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल अमित कटियार और कांस्टेबल संजय यादव ।





