संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला की मौत,, रिश्तेदार ने जताई हत्या की आशंका,, मामला दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में रविवार को एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतका के रिश्तेदार ने थाने पर दी। रिश्तेदार ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या की गई है। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार पारा थाना क्षेत्र के मर्दनखेड़ा की रहने वाली चन्द्रवती अपने पति की मृत्यु के बाद अकेले ही घर पर रहती थी। आज इनके रिश्तेदार ठाकुरगंज के बरौरा बालागंज के रहने वाले संदीप को सूचना मिली कि उनकी मौसेरी सास चन्द्रवती की मौत हो गई है। इस सूचना पर संदीप वहाँ पहुंचे। संदीप ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि किसी ने उनकी सास की हत्या की है। इस सूचना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment