दुःखद खबर : लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा से विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन,,

लखनऊ। मंगलवार की सुबह एक बहुत ही दुःखद खबर प्रकाश में आई है। आज सुबह लखीमपुर खीरी के गोला से पांच बार के विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा से पांच बार के विधायक रहे अरविंद गिरी का लखनऊ जाते समय अटरिया क्षेत्र में स्थित हिन्द अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक श्री गिरी जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं और उनकी लोकप्रियता का ही परिणाम रहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें गोला से 5 बार जीत दिलाकर विधानसभा भेजा। उनके निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

गोला विधानसभा से विधायक अरविंद गिरी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी का निधन अत्यंत दुःखद है मेरीसम्वेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

इसके अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी शोक सम्वेदनाएं व्यक्त की है।

अखिलेश यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना

लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा से विधायक अरविंद गिरी के असामयिक निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा विधायक अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना दिवंगत आत्मा को शान्ति दे भगवान

Leave a Comment