सीएम योगी ने दी हिंदी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं,,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 1949 हिंदी को देश की राजभाषा घोषित किया गया था तभी से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में देश में मनाया जाता है ।आज मनाए जाने वाले हिंदी दिवस के अवसर पर सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों व हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं अपितु भारतीय संस्कृति की अनन्य प्रतीक है भारतीय संस्कारों जीवन मूल्यों व आदर्शों की प्रबल संभावना है सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Comment