शुक्रवार को सिठौली कला
(संजय सिंह की रिपोर्ट )
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बाबुरिया खेड़ा गांव में किसान रमेश रावत (45) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत मे बने मकान में मिला। जहां वो अकेले ही रहता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गोसाईंगंज के बाबुरिया खेड़ा निवासी किसान रमेश रावत (45) गांव से बाहर अपने मकान में रहता था। जब कि उसके परिवार के अन्य सदस्य गांव में बने दूसरे मकान में रहते थे। शनिवार सुबह वो खेत में बने कमरे में मृत पड़े मिले। उनका गला रेता हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। मृतक के बड़े लड़के अवधेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नशे के आदी थे। शुक्रवार की शाम उनका पड़ोसी राम सिंह व उनके पिता कहासुनी हुई थी। इसके बाद वो रमेश को घर ले आया था। और खाना खाने के बाद वो अपनी बहन रेनू के साथ छत पर सोने चला गया था। सुबह उसके पिता का शव खेत मे बने मकान में मिला। रात में वो नशे के हालत में गांव के बाहर बने मकान कैसे पहुँचे इन सवालों के साथ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
डीसीपी ने कही ये बात
गोसाईगंज में हुई घटना के सम्बंध में डीसीपी साउथ राहुल राज ने बताया कि बेटे अवधेश की तहरीर पर पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गोसाईंगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटे द्वारा बताए गए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे उनका विवाद हुआ था।
दो अभियुक्त पुलिस हिरासत में
मृतक के बेटे अवधेश के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब छह बजे पड़ोस के गांव सिठौली कला निवासी रामभोला,व रामसिंह से नशे को लेकर झगड़ा हो गया था वह उन्हें पीटते हुए गांव के बाहर बने आंगनबाड़ी केंद्र तक छोड़ गए थे। दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
मृतक स्मैक व शराब का आदि था
मृतक किसान स्मैक व शराब का आदि था। वह शुक्रवार की शव शराब के नशे में घर वापस आ रहा था तभी सिठौली कला गांव के पास किसी बात पर उपरोक्त आरोपियों से झगड़ा हुआ था।
गले को कैसे व किस हथियार से काटा पुलिस कर रही तफ्तीश
मृतक के गले को रेता गया। लेकिन किस हथियार से पुलिस इस बात को तफ्तीश कर रही है। पुलिस का मानना है कि गले को किसी हथियार से नहीं बल्कि ब्लेट से काटा गया हो। गोसाईंगंज पुलिस के अनुसार मृतक के गले मे कटने का निशान है लेकिन ज्यादा गहरा नही है। हो सकता है पहले हत्या कर उसके बाद गला काटने का प्रयास किया गया हो।
गोसाईगंज में एक माह में तीसरी हत्या
गोसाईंगंज में सितंबर माह में यह तीसरी हत्या है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सितंबर माह में पहली हत्या काजी खेडा गांव मे छह सितंबर को हुई थी। जिसमे मृतक दिव्याशु उसकी पत्नी ने संपत्ति की लालच में की थी। दूसरी हत्या बीते 13 सितंबर को राज मिस्त्री शिवलर गांव निवासी रज्जन रावत की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या की गई। जिसमें उसके साथी ने ही की थी। तीसरी हत्या आज 24 सितंबर को हो गई।




