कर्नाटक में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी । इस बात की जानकारी आज कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से साझा की । मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद श्री सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने सीपीआई से संपर्क किया और उनके केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सीपीआई ने उनकी बात से सहमति जताते हुए उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए बात मान ली है। कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस और सीपीआई के बीच में 7 सीटों में फ्रेंडली चुनाव होंगे और बाकी 215 सीटों पर सीपीआई ने बिना शर्त समर्थन देने का वादा किया है।





