जालौन में ओवरलोड ट्रक व ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालो पर चला arto का हंटर,, पकड़े गए इतने ओवरलोड ट्रक

Overload trucks in Jalaun and arto hunters on those who do not follow traffic rules, so many overloaded trucks were caught

(रिपोर्ट : बबलू सेंगर)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में शुक्रवार को एआरटीओ ने ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान आठ वाहनों को पकड़ा गया। जिनमें से दो ओवरलोड ट्रकों को कोतवाली में खड़ा कराया गया। शेष छह वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।


एआरटीओ विनय पांडेय ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास बंगरा रोड पर ओवरलोड और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ शुक्रवार की शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। चैकिंग अभियान के दौरान ओवरलोडिंग कर निकल रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया। ट्रक चालक आवश्यक प्रपत्र भी नहीं दिखा सके। जिसके बाद टीम ने ट्रकों को कोतवाली में खड़ा कराया।

इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले छह सवारी व लोडिंग करने वाले का चालान किया गया। जिन पर जुर्माना लगाया गया है। इस बाबत एआरटीओ ने बताया चैकिंग के दौरान दो ओवरलोड ट्रक पकड़कर सीज किए गए हैं एवं छह वाहनों का चालान किया गया है। जिन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment