
UP news today। कांग्रेस पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को इंडिया गठबंधन को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जैसी कोई चीज नहीं है । नीतीश कुमार ने इसका पटना में अंतिम संस्कार कर दिया है।
बता दे आपको जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही हैं वैसे-वैसे ही कांग्रेस पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम अपनी ही पार्टी पर काफी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं । इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है । मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंडिया गठबंधन जैसी कोई चीज है ही नहीं । इंडिया गठबंधन का जैसे जन्म हुआ और जन्म लेते ही वह बहुत बीमारियो से घिर गया इसके बाद वेंटिलेटर पर चला गया फिर नीतीश कुमार ने उसका पटना में अंतिम संस्कार कर दिया । उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इंडिया गठबंधन बचा हुआ है इसलिए इंडिया गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है।






