पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन के रामलीला भवन में चल रहे 174वें श्रीराम लीला महोत्सव में सीता विदाई से राम वनवास तक की लीला का मंचन किया गया।
सीता विदाई के मंचन में माता सीता का अपने माता-पिता, सगे-संबंधियों से बिछड़ने की लीला का मनोहारी मंचन देख दर्शक आकुल हो गए। राम परिवार का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। माता सीता के अयोध्या पहुंचने पर बधाई गीत गाए गए। मंच पर राजा दशरथ भगवान श्रीराम को युवराज घोषित करते हैं तो मंथरा के भड़काने पर कैकई कोप भवन में चली जाती हैं। राजा दशरथ के मनाने पर वह भरत को राजगद्दी व श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास का वरदान मांगती है। इसका पता चलने पर भगवान श्रीराम सीता जी व लक्ष्मण के साथ वनवास चले जाते हैं। भगवान श्रीराम व अयोध्या के महाराज दशरथ के संवाद को सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो गई तथा पंडाल में कुछ देर के लिए खामोशी छा गई। लीला मंचन में भगवान श्रीराम की भूमिका मनोज तिवारी, माता जानकी रामदूत तिवारी, लक्ष्मण शीपू पाराशर, राजा दशरथ रमेश चंद्र दुबे, कैकेयी भगवान दास, कौशल्या पायल रानी और मंथरा की भूमिका पंचम दीवाना ने निभाई। लीला संचालन में अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, मंत्री पवन चतुर्वेदी, निदेशक प्रयाग गुरु, मंगल चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, राजकुमार, विष्णु अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




