पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर में मां के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही है।
मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तीसरे स्वरूप मां चन्द्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। नगर के प्राचीन बड़ी माता और छोटी माता मंदिर के साथ संतोष माता मंदिर, पहाड़पुरा स्थित कामाक्षी माता, हुल्की माता, छठी माता मंदिरों पर भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। हाथ में जल का लोटा, रोली, फूल, फल व मिष्ठान लेकर पहुंची महिलाओं ने माता की आरती की और भजन गाए। सुबह शाम मंदिरों में आरती के समय बज रही शंख, झालर, ढोल, नगाड़े की आवाज से आसपास का माहौल मां की भक्ति में डूबा नजर आया। जगह जगह माता के जयकारे लगाए गए।





