जालौन की नवीन गल्ला मंडी में एसडीएम ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था खराब देख ठेकेदार को नोटिस जारी, दिए ये निर्देश

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के नवीन गल्ला मंडी में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने धान का सीजन शुरू होने के चलते किसानों को कोई परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर में वर्षों से खड़े ट्रक और डंपरों को हटवाने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने को भी कहा।


मंगलवार को मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने सबसे पहले मंडी के अभिलेखों की जांच की और रिकॉर्ड दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने बताया मंडी कार्यालय का भवन पुराना हो चुका है और नए भवन की आवश्यकता है। इसके अलावा व्यापारियों के लिए भी दुकानों की जरूरत है। इस पर एसडीएम ने नई दुकानों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मंडी परिसर में परिवहन विभाग और खनन विभाग की ओर से पकड़े गए ओवरलोड ट्रक और डंपर खड़े किए जाते हैं। जिन्हें हटवाने के लिए भी कहा। बताया कि जालौन मंडी सी श्रेणी से बी श्रेणी में आ गई है जिसके चलते और दुकानों की आवश्यकता है। जिस पर उन्होंने डिमांड भेजने के लिए कहा। मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त न मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान के सीजन को देखते हुए कहा कि मंडी आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मंडी में सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। कहा कि किसानों को यदि किसी तरह की परेशानी होती है अथवा कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105