पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय परिसर में मनाई गई। इस दौरान महराजा अग्रसेन व कुलदेवी माता महालक्ष्मी की आरती व पूजन किया।
समारोह का शुभारंभ भगवान अग्रसेन की जयंती पर सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद महाराजा अग्रसेन जी एवं कुलदेवी माता महालक्ष्मी की आरती कर देश, समाज और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की गई। समारोह के दौरान सर्वसम्मति से पंकज अग्रवाल को अग्रवाल सेवा समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। नगर पालिका चेयरमैन नेहा पुनीत मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा व शांति का संदेश दिया। सबसे पहले पशु बलि की प्रथा पर रोक लगाई। उन्हें विश्व में लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतिपादक माना जाता है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर अग्रवाल बंधुओं ने विश्वबन्धुत्व का संदेश दिया है। कार्यक्रम का संचालन पवन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, समाजसेवी मधु सिंहल, अनिल मित्तल, दीपक मित्तल, डॉ. नितिन मित्तल, सौरभ अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, उज्जवल, महेश, कमलेश, नरेंद्र, रमेश अग्रवाल, अमन सिंहल, सुनील अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, शिवमोहन, मदन गोपाल, दिलीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राधा, कंचन अग्रवाल, प्रिया, मनु, सारिका, गरिमा, रंजना, श्वेता, शालू अग्रवाल, शैलजा, रुचि मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन के लिए सम्पर्क : 8840345105

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




