दीपावली पर्व को लेकर घरों में चल रही सफाई,बिजली कटौती से लड़खड़ा रही जलापूर्ति,, लोगो ने कही यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में दीपावली के पर्व को लेकर घरों में सफाई का काम चल रहा है। ऐसे में लोगों को बिजली व पानी की आवश्यकता पड़ रही है। लेकिन नगर में अंधाधुंध हो रही बिजली कटौती के जलापूर्ति लड़खड़ा गई है। बिजली की अंधाधुंध कटौती से जनता परेशान हैं।
सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी नगर को 20 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। दीपावली के पर्व पर अंधाधुंध कटौती चल रही है। दिन और रात में थोड़ी थोड़ी देर में घंटों बिजली गायब हो रही है। अंधाधुंध कटौती के कारण घरों में चल रही सफाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। सफाई के काम के दौरान बिजली, पानी न मिलने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं और उनमें नाराजगी पनप रही है। मजे की बात यह है कि बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। समय निर्धारित न होने से लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है। उपभोक्ता सुनील कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार परिहार, मनोज रिछारिया, राजकुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है। दीपावली के पर्व को देखते हुए नगर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति कराई जाए। जिससे घर में चल रही साफ सफाई और रंगाई पुताई का काम समय से पूरा हो सके। बिजली पानी व्यवस्था ठीक न होने से घर में चल रहे काम प्रभावित हो रहे हैं और महिलाओं को सफाई करने में परेशानी हो रही है।

Leave a Comment