व्यापारियों व किसानों ने दिया मंडी गेट पर धरना,,, CO व नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद हटे लोग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के बंगरा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर किसान व व्यापारी दोनों परेशान हैं। मंडी में फैली गंदगी, अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण लग रहे जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों व किसानों ने मंडी गेट पर धरना दिया। मौके पर पहुंचे सीओ व नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और जाम खुला। इस दौरान करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।


नवीन गल्ला मंडी परिसर में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापारी व किसान दोनों परेशान हैं। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने वाले ट्रक व डंपर को मंडी परिसर में ही खड़ा करा दिया जाता है। मंडी परिसर में खड़े इन ट्रक व डंपर के चलते जगह कम बची है और जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। धान के सीजन के चलते मंडी में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में धान लादकर मंडी में पहुंच रहे हैं। लेकिन जाम के चलते उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। इस समय मंडी में जनपद के अलावा अन्य जनपदों यहां तक कि मध्य प्रदेश से भी किसान धान बेचने आ रहे हैं। इसके अलावा बाहर के व्यापारी भी खरीदारी करने आ रहे हैं। मंडी में बढ़ती भीड़ के चलते गंदगी है। जाम और गंदगी के चलते परेशान व्यापारी और किसान रविवार की सुबह मंडी गेट पर धरने पर बैठ गए और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

इसकी सूचना मिलते ही मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार, एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार व सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों व किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक मंडी परिसर में खड़े ट्रकों को हटा दिया जाएगा और सफाई करा दी जायेगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद व्यापारी व किसान धरनें उठे और व्यापारिक गतिविधियां शुरू हुई।

ये व्यापारी व किसान रहे मौजूद

इस मौके पर धर्मेंद्र दीवौलिया, मोहन कुशवाहा, अंशुल सक्सेना, मनोज शिवहरे, विजय कुशवाहा, संतराम कुशवाहा, राजू श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, बाबा तिवारी, पंकज गुप्ता, बबलू कैलोर, नीलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment