रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में तीसरा दीपावली महोत्सव एवं श्रीराम राज्याभिषेक का कार्यक्रम दिनांक एक नवंबर दिन शुक्रवार को सायं तीन बजे से जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में नवीन गल्ला मंडी परिसर में भव्य तरीके से आयोजित होगा। दीपावली महोत्सव में भव्य लेजर लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से संक्षिप्त रामायण का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा राम राज्याभिषेक एवं विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक अतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जालौन सेवा समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने दी है।




